ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला नवविवाहिता का शव,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल स्थित कमरे में मिला है। घटना सोमवार को शहर के खगड़ा कालू चौक के समीप ससुराल में मिला है। जहां एक कमरे में 26 वर्षीय नवविवाहिता नेहा का शव मिला है।बताया जाता है की शव फंदे से झूल रहा था।घर वालों की नजर पड़ने पर फंदे से झूलते शव को नीचे उतारा गया।

हालांकि शव को किसने नीचे उतारा ये कोई नहीं बता रहा है।मृतक महिला के मायके वालों को भी घटना की सूचना मिली।मायके वाले गमगीन होकर बेटी के ससुराल पहुंचे और शव को बरामदे में रखा देखा।मायके वालों के द्वारा घटना की सूचना टाऊन थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की छानबीन में जुट गई।

पुलिस ने मौके से मृतक महिला के पति सन्नी गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मृतक महिला नेहा के पति से पूछताछ कर रही है।शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है।नेहा के परिजनों ने बताया कि जब वो घर पहुंचे तो नेहा का शव कमरे में था।इधर मृतिका के ससुराल वाले कुछ भी कहने से इनकार कर रहे है ।

पति सन्नी गुप्ता कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।सन्नी प्लास्टिक का होलसेल की दुकान चलाते है।तीन वर्ष पूर्व महिला नेहा की शादी सन्नी गुप्ता से हुई थी।दोनों में प्रेम विवाह हुआ था।नेहा को दो वर्ष का बेटा भी है।नेहा के मामा संतोष ने बताया कि हमलोगों को जरा भी अंदेशा नहीं था की इस प्रकार की घटना घटित हो सकती है।

टाऊन थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने कहा कि महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी।घटना स्थल पर पहुंच कर सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।मृतक महिला के पति को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई