किशनगंज :रेल पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार

किशनगंज /सागर चन्द्रा रेल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर यात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक फरार वारंटी को भी गिरफ्तार किया है। गुरुवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद रेल पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में … Read more

अपर निदेशक ने दिघलबैंक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

किशनगंज/दिघलबैंक/प्रणव मिश्रा अपर निदेशक डॉ अशोक कुमार स्वास्थ्य सेवाएं पटना बिहार सरकार के द्वारा निर्धारित निरीक्षण के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक का परिभ्रमण किया। स्वास्थ्य विभाग विभिन्न मापदंडों पर किशनगंज जिला के दो प्रखंड कोचाधामन एवं दिघलबैंक बहुत ही पिछड़े हुए हैं। जिसमें संस्थागत प्रसव, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण एवं संपूर्ण टीकाकरण, गर्भवती माताओं … Read more

किशनगंज :टीपीसी सेंटर में चल रहे चाहर दिवारी निर्माण कार्य का प्रखंड विकास पदाधिकारी शम्स तबरेज ने किया निरीक्षण

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम प्रखंड के मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित टीपीसी सेंटर में चल रहे चाहर दिवारी निर्माण कार्य का प्रखंड विकास पदाधिकारी शम्स तबरेज ने निरीक्षण किया। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी शम्स तबरेज ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा शिकायत मिली थी कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जा … Read more

कूचबिहार अंडर-19 ट्रायल के लिए 6 खिलाडी़ का चयन-संजय जैन

किशनगंज /प्रतिनिधि कुच बिहार अंडर-19 बहुदिवशीय टूर्नामेंट (डेज)के लिए बिहार टीम चयन हेतु ट्रायल 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी नहर रोड नाहरपुरा पटना में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है। किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय जैन एवं सचिव परवेज आलम गुड्डू ने बताया कि दिनांक 17/10/2022 को … Read more

किशनगंज :मारवाड़ी कॉलेज में अन्तर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू,डी.एस. कॉलेज व के. बी. झा कॉलेज के बीच हुआ उद्घाटन मैच

■ मारवाड़ी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो.(डॉ.) संजीव कुमार ने किया उद्घाटन ■ पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों की टीम पहुँची किशनगंज /प्रतिनिधि स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज में गुरुवार को पूर्णियाँ विश्वविद्यालय अंतर्गत अन्तर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डी.एस. कॉलेज, कटिहार एवं के.बी.झा कॉलेज, कटिहार के बीच हुआ। मैच बराबरी में छूटा। प्रतियोगिता का उद्घाटन … Read more

खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित,डीएम ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई का दिया निर्देश

विभागीय लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त करने हेतु लगातार करें छापामारी -डीएम जिला परिवहन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न किशनगंज /प्रतिनिधि जिलाधिकारी, श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स और परिवहन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गयी।बैठक में डीएम द्वारा एजेंडावार समीक्षा की गई।जिलांतर्गत सभी 37 बालू घाट … Read more

साइबर सुरक्षा को लेकर एसएसबी के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन किशनगंज /ठाकुरगंज /प्रदीप शर्मा सशस्त्र सीमा बल 19वी बटालियन के द्वारा सीमा चौकी धनतोला, बिहारी टोला, और कद्दूविता में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में जवानों को साइबर ठगी के बारे में अवगत करवाया गया | कार्यक्रम की शुरुआत सहायक … Read more

किशनगंज : दहेज हत्या के आरोपी को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई,जुर्माना भी लगाया गया

किशनगंज /सागर चन्द्रा दहेज की खातिर पत्नी की हत्या करने वाले पति को किशनगंज न्यायालय ने 10 वर्ष की सश्रम सजा और 10 हजार का अर्थ दंड की सजा सुनाई है। बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश – 3 मनीष कुमार की अदालत ने कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के हसनाबाद निवासी आरोपी मोहम्मद अशफाक आलम … Read more

किशनगंज:पारिवारिक विवाद में युवक ने आत्महत्या की नियत से किया विषपान, अस्पताल में भर्ती

किशनगंज /सागर चन्द्रा टाउन थाना क्षेत्र के कजलामनी में मामूली पारिवारिक विवाद में एक युवक ने आत्महत्या करने की नियत से विषपान कर लिया। घटना के कुछ ही देर बाद पीड़ित मामुन रशीद की लगातार बिगड़ती स्थिति को देख परिजनों को माजरा समझते देर नहीं लगी। परिजनों ने फौरन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल … Read more

किशनगंज :उत्पाद विभाग की टीम ने 13 पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार

किशनगंज /सागर चन्द्रा उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने 13 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बंगाल में शराब का सेवन कर किशनगंज शहर में प्रवेश कर रहे थे। लेकिन रामपुर मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम ने माटीगाड़ा निवासी नोनी मंडल, मुंबई … Read more