खाद्य सामग्री फल एवं सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
किशनगंज /प्रतिनिधि
नया प्राथमिक विद्यालय सुहागी में शिक्षिका निधि चौधरी के द्वारा पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षकों, बच्चों एवं अभिभावकों ने भी इसमे बढ चढ़ कर भाग लिया। और विद्यालय में विभिन्न पोषक तत्वो की खाद्य सामग्री फल एवं सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

बच्चों को खेल-खेल में पोषण के बारे में सिखाने का प्रयास किया गया जिसमे कि फलों और सब्जियों की पहचान करने का खेल करवाया गया। उसके बाद पोषण से सम्बंधित वीडियोज दिखाए गए, फ़ास्ट फ़ूड खाने से होने वाली समस्याए बताई गई।
साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में किस प्रकार हम जो कम मूल्य में उपलब्ध पोषक तत्व है उनका अधिक से अधिक उपयोग करें इस बात पर बल दिया गया। सबसे अहम बात यह कि खाने से पहले हमारे हाथों को साफ पानी से धोना चाहिए और हमे अपने शरीर की एवं दांतो की सफाई करनी चाहिए। इसी क्रम में विभिन्न विटामिन्स की कमी स्व होने वाले रोग एवं उनके स्रोत की भी चर्चा की गई।
इन तरीकों का प्रयोग करके, बच्चों को पोषण के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित भी किया गया।