किशनगंज : टेढ़ागाछ में नियमित टीकाकरण को लेकर बैठक आयोजित

SHARE:

टेढ़ागाछ/किशनगंज।मनोज कुमार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में मंगलवार को नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ करने को लेकर बैठक आयोजित की गई।इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ०प्रमोद कुमार ने बताया प्रखंड के सभी पंचायतों में टीकाकरण का कार्य किया जाता है।

नियमित टीकाकरण विशेष तौर पर बच्चे एवं गर्भवती माताओं के लिए अनिवार्य है।उन्होंने बताया एफ आई एवं सीआई को 90% लक्ष्य को सत प्रतिशत करने का लक्ष्य है।उन्होंने बताया प्रखंड के सभी पंचायतों में नियमित टीकाकरण किया जाता है।

जिससे सभी पंचायतों के लोगों को लाभ मिल रहा है।इस टीकाकरण कार्य को और भी सुदृढ़ करने की जरूरत है।इस दौरान बीडीओ गनौर पासवान ,एमओआईसी डॉ० प्रमोद कुमार,यशवंत कुमार,अभिषेक कुमार,हरिकिशोर मंडल,तुषार कांति,एलएस अनिता व अन्य मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!