किशनगंज :संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मातम

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। पत्थरघट्टी पंचायत स्थित शीशाबाड़ी गांव निवासी 60 वर्षीय मंगल मुर्मु को अपने घर के आंगन में बेसुध पाया गया।

परिजनों ने आननफानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रोते बिलखते परिजन शव का पोस्टमार्टम कराये बिना ही उसे लेकर घर वापस लौट गए।

सबसे ज्यादा पड़ गई