किसानों को खाद की नही होगी किल्लत -कृषि मंत्री

SHARE:

किसानों की समस्या को लेकर बेहद गंभीर दिखे कृषि मंत्री

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के दुर्गावती प्रखंड स्थित राजद प्रखंड कार्यालय पर पहुंचे कृषि मंत्री सुधाकर सिंह किसानों की समस्या को लेकर बेहद गंभीर दिखे। उन्होने कहा कि अभी हमारा बिहार सूखे की स्थिति की ओर बढ़ रहा है हम भीषण सूखे की तरफ जा रहे हैं। कुछ बारिश हुई है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि खाद के किल्लत की समस्या हो तो इस संबंध में तुरंत किसान अवगत कराएं तत्काल खाद की समस्या का समाधान किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से बिहार को खाद का आवंटन कम किया गया है इसके बावजूद भी खाद की किसी भी जगह कोई समस्या होती है तो उस के संदर्भ में जानकारी दिया जाए उस समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा। बताते चलें कि मंत्री बनने से पूर्व भी सुधाकर सिंह किसानों की समस्या को लेकर सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ते रहे। संयोग की बात है की महागठबंधन की सरकार में उन्हें बतौर कृषि मंत्री बनाया गया है। किसानों की एक एक समस्या को भली-भांति मंत्री जानते हैं और उस समस्याओं को लेकर वे काफी गंभीर हैं।

उनका मानना है कि अब हमें सड़क से सदन तक प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है अब अपनी कलम की ताकत से किसानों की समस्या का समाधान करने की जरूरत है। वही मंत्री के द्वारा दुर्गावती प्रखंड में चयनित पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देने के साथ-साथ सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बंटी सिंह, दुर्गावती प्रखंड प्रमुख सुशील गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष दुर्गावती सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, पंकज दुबे, राजद प्रखंड अध्यक्ष तौहीद खान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार सिंह, डुमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंकू सिंह, सुनील सिंह, जेवरी पंचायत अध्यक्ष इरशाद खान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई