किशनगंज :आंदोलन की तैयारी में विधुत विभाग के मानव बल,बैठक का हुआ आयोजन

SHARE:

टेढ़ागाछ /विजय कुमार साह

मांगों को लेकर विद्युत विभाग के मानव बल आंदोलन की तैयारी में है इसको लेकर शनिवार को टेढ़ागाछ पीएसएस बलुआजागीर पावर ग्रिड में एक बैठक हुई ।बैठक में शामिल सदस्यों ने कहा की उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होता है तो वह आगे की रणनीति तय करेंगे।

उनकी मांगों में मानव बल एजेंसी से मुक्त कर कंपनी में समायोजित करना हड़ताल में निष्कासित मानव बलों को काम पर वापस रखवाना उप महाप्रबंधक द्वारा सहमति लागू करना तभी रिक्त पदों पर मानव बलों को बहाल करना कार्य के आधार पर वेतन का निर्धारण करना श्रम कानून लागू करना समान कार्य के लिए समान वेतन दिलाना बोनस भुगतान अधिनियम लागू करना सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था कराना मनमाने ढंग से मानव बलों को चयन मुक्त करने पर रोक लगाया तथा न्यायालय से दोस्मुक्त करार दिए गए मानव बलो को कार्य पर रखवाना आदि शामिल है।

इस मौके पर वासीम आलम, सैमुदीन आलम, नजरूल आलम, मनोज कुमार, गनेश कुमार, मुकेश कुमार, मनोज लाल बोसाक, अकबर आलम, नाजीम आलम, अभय कुमार ऑपरेटर नीरज ऑपरेटर गजेंद्र नाइट गार्ड अजय कुमार ऑपरेटर सहित दर्जनों मानव बल मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई