कैमूर :कोरोना की वजह से फीकी पड़ी सरस्वती पूजा की रौनक,घरों में श्रद्धालु कर रहे है विद्या की देवी की आराधना

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले में कोरोना के खतरे को देखते हुए पाबंदियां लागू है. इसका असर इस बार सरस्वती पूजा के आयोजन पर भी देखने को मिल रहा है. पूजा को लेकर हर साल बड़े पैमाने पर आयोजन होता है लेकिन इस साल महामारी के कारण लोग घरों में ही पूजा कर रहे हैं ।


जिले में सरस्वती पूजा का आयोजन हर साल बेहद खास रहा है. लोग घरों से लेकर स्कूल व कोचिंग सेंटर व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भव्य मूर्ति स्थापना और पंडाल की तैयारी करते दिखते थे . लेकिन कोरोना ने पिछले साल की तरह इस बार भी इन तमाम तैयारियों पर ग्रहण लगा दिया है. एकबार फिर लोगों को केवल औपचारिक तौर पर ही पूजा-पाठ देखने को मिल रहा है .

इस बार मूर्तियों के ऑर्डर में भी बदलाव दिखा.लोग छोटे आकार की मूर्तियों में दिलचस्पी ले रहे हैं.वर्षों से मूर्ति व्यवसाय से जुड़े कलाकारों की मानें तो इनके व इनके परिवारों का भरण-पोषण विभिन्न धार्मिक आयोजनों पर मूर्ति के कारोबार होने से होता रहा है. लेकिन, बीते वर्ष 2021 से लगातार यह परिवार कोरोना संक्रमण की मार झेलते आ रहा है।














सबसे ज्यादा पड़ गई