मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 67वां जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

बागडोगरा अंचल तृणमूल कांग्रेस की ओर से बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 67वां जन्मदिन पानीघाटा मोड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंचल अध्यक्ष भोला गुहा ने केक काटकर लोगों का धन्यवाद दिया। हिंदी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंबुज कुमार राय ने बताया कि दीदी सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे भारत की जनप्रिय नेत्री हैं।

उन्होंने बताया कि भारत के राजनीति में अलग पहचान रखने वाली और लोगों के बीच दीदी के नाम से विख्यात ममता बनर्जी एक ऐसी महिला हैं जिन्होंने पश्चिम बंगाल की सत्ता पर 34 सालों से आसीन वाममोर्चा सरकार को उखाड़ फेंका था और 2011 से बंगाल की सत्ता पर आसीन हैं।







ममता दीदी की एक पहचान विरोधियों को करारा जवाब देने की है। उन्होंने कहा ममता बनर्जी ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। जीवन संघर्ष के बाद सीएम पद तक पहुंचने के बाद आज भी उनकी सादगी और उनका साधारण जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। आगे उन्होंने कहा ममता दीदी मुख्यमंत्री होने के बावजूद कहीं भी आम चप्पल और साधारण साड़ी पहनी हुई नजर आती हैं। मौके पर प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष साबिर अलि ने उपस्थित कि धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर प्रखंड महिला अधयक्ष पदमा दे राय , संजीत महतो ,अंचल अल्पसंख्यक अध्यक्ष नजरूल इस्लाम ,अंचल युवा अध्यक्ष उज्जवल शर्मा उपस्थित रहे।

















मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 67वां जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया