नवादा :जिले में 9 हजार से अधिक किशोर किशोरियों को दिया गया टीके का पहला डोज

SHARE:

नवादा /रामजी प्रसाद

जिला के सभी प्रखंडों के 206 विद्यालय, महाविद्यालय, मदरसा में 05ः00 बजे संध्या तक 09 हजार 490 किशोर/किशोरियों को प्रथम डोज कोविड-19 का टीका दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 हजार 570 डोज उपलब्ध कराये गये थे, लंबित किशोर/किशोरियों की संख्या 01 लाख चैवालीस हजार 462 है, स्वास्थ्य विभाग क्रियेट सेशन साईट की संख्या 156 है।


टीका लेने के लिए सुबह से ही जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्र में पड़ने वाले सरकारी और गैर सरकारी उच्च विद्यालय और इंटर विद्यालयों में टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। टीका लेने के बाद सभी ििकशोर/किशोरियों में काफी उत्साह देखा गया। उक्त स्थानों पर किशोर/किशोरी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिषा निर्देश के अनुसार इस आयुवर्ग के बच्चों को केवल कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा रही है। जिला के आज चयनित स्थलों पर टीकाकरण सत्र सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया जो यह सभी 15 से 18 वर्ष के ििकशोर/किशोरियों को देने तक लगातार चलता रहेगा।

मंगलवार को सबसे ज्यादा नवादा सदर प्रखंड में 1530 किशोर/किशोरियों को कोविड-19 का टीका दिया गया, अकबरपुर में 1239, गोविन्दपुर में 453, हिसुआ में 880, काषीचक में 489, कौआyकोल में 495, मेसकौर में 230, नारदीगंज में 409, नरहट में 492, पकरीबरावां में 584, रजौली में 604, रोह में 909, सिरदला में 577, तथा वारिसलीगंज में 990 किशोर/किशोरियों को कोविड-19 का टीका दिया गया। उक्त जानकारी डीपीआरओ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।










सबसे ज्यादा पड़ गई