ग्राम रक्षा दल के सदस्यों की हुई बैठक,प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे उपस्थित।

SHARE:

मनसाही/कटिहार


बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ के द्वारा मनसाही प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के बड़ी बथना में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया और ग्राम रक्षा दल को प्रशिक्षण को लेकर तैयार रहने के लिए कहा गया। ग्राम रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ने इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी बहकावे में ना आये ग्राम रक्षा दल का पूरे बिहार में एक रजिस्टर्ड संगठन हैं।

जिसके भी उपाध्यक्ष वे हैं और कटिहार में भारती सिंह इसके जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि भारती सिंह को प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर निर्देश दिए गए हैं और इसी के आधार पर ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को सरकारी प्रावधानों के अनुसार प्रशिक्षण दिए जाएंगे और उन्हें कार्य पर लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जो भी फर्जी संगठन चल रहे हैं उन पर आगे आने वाले दिनों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर पत्र भी जारी कर दिये गए हैं।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रवि रंजन कुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता मो. शाहजहां ने भी ग्राम रक्षा दल के कार्यों से सभी सदस्यों का अवगत कराया और संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारती सिंह ने कहा कि संगठन के द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई हैं उसे वह पूरी करने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूजा कुमारी,रोहित कुमार,ममता कुमारी,बेबी नूर आदि लोग भी उपस्थित थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!