कटिहार- जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार के मेधावी छात्र पुणित राज सिंह ने देश की दो सर्वाधिक प्रतिष्ठित एवं कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं आईआईटी तथा एनडीए की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर विद्यालय अपने माता-पिता तथा पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुणित राज सिंह को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. एसके सुमन, शिक्षकगण,अभिभावक एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने छात्र की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के निदेशक डॉ. एस के सुमन ने कहा कि पुणित राज सिंह की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे उसके माता-पिता का सहयोग, शिक्षकों का समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय का सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुणित भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और समाज का गौरव बढ़ाएंगे।उन्होंने कहा कि जामाला शिक्षा निकेतन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा उत्तीर्ण कराना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के योग्य बनाना है। विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर रहा है।
पुणित राज सिंह की सफलता इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय उत्कृष्ट परिणाम देने की अपनी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। विद्यार्थियों को आईआईटी , नीट एवं एनडीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए सफलतापूर्वक तैयार कर रहा है।विद्यालय के शिक्षकों ने भी पुणित राज सिंह की लगन, मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करें और शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करें, तो कोई भी सफलता असंभव नहीं है।
इस अवसर पर छात्र के अभिभावकों ने विद्यालय के निदेशक, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण ने उनके पुत्र की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।विद्यालय परिवार ने पुणित राज सिंह को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर देश की सेवा करते हुए समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।जयमाला शिक्षा निकेतन, कटिहार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि यह संस्थान उत्कृष्ट परिणामों की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों को आईआईटी , नीट एवं एनडीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर समर्पित है।विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहेगा।




























