स्कूल जाने के लिए निकली नाबालिग छात्रा लापता, पुलिस तलाश में जुटी

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


घर से स्कूल जाने के लिए निकली नाबालिग छात्रा के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 3 जुलाई को घटित घटना के बाद परिजनों ने हरसंभव ठिकानों पर उसकी तलाश की। लेकिन ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहने पर वे मदद के लिए पुलिस के समक्ष जा पहुंचे। परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार बेलवा इस्लामपुर फुटानी बस्ती निवासी 9वीं की छात्रा महरूम खातुन प्रतिदिन की भांति गत 3 जुलाई को उच्चतर मध्य विद्यालय चकला घाट पढ़ाई करने गई थी। स्कूल के बाद वह अपनी सहेलियों के साथ घर वापस लौट जाती थी।

लेकिन घटना के दिन वह घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने पर परिजनों को पता चला कि फोर लेन सड़क निर्माण कार्य में काम करने वाले विजय कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग का अपहरण कर लिया है। लेकिन घटना के बाद से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!