सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

SHARE:

मुरलीधर झा/किशनगंज

किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने शुक्रवार को किशनगंज एवं पूर्णिया विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, नए ग्रिड के निर्माण तथा बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के दौरान सांसद ने अधिकारियों को आमजन से जुड़ी बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक घर तक बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली सेवा पहुंचाना प्राथमिकता है।


सांसद ने भरोसा दिलाया कि किशनगंज के विकास और जनता की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!