सर्पदंश का शिकार हुई महिला,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

घरेलू कार्य करने के दौरान एक महिला सर्पदंश का शिकार हो गई। किसी जहरीले सांप ने उसके पैर में डांस लिया। लेकिन काम की व्यस्तता के कारण उसे खतरे का अहसास तक नहीं हुआ। कुछ देर बाद जब सांप के जहर ने असर दिखाना शुरू किया तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

उसने फौरन परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। परिजनों ने फौरन बगलबाड़ी निवासी 35 वर्षीय यमुना देवी पति मोहन लाल गणेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में 40 वाइल विषरोधी दवा दिये जाने के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं चिकित्सक ने बताया कि लगातार 40 वाइल विषरोधी दवा दिये जाने के बाद मरीज की स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। कड़ी निगरानी में उसका इलाज जारी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!