किशनगंज/सागर चंद्रा
लैपटॉप चोरी करने के आरोप में एक दिव्यांग व्यक्ति की पिटाई कर दी गई। मोतीबाग निवासी घायल अशोक मंडल के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
जबकि आरोपी ने पड़ोस में ही रहने वाले राकेश प्रसाद सहित उनके परिवार के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित कि कहना है कि जब पत्नी वीभा देवी उसे बचाने के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह दंपति की जान बचाई और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि गत मार्च माह में भी आरोपियों ने उनकी पिटाई की थी। जिसकी शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

























