कटिहार – शहर के आनंद भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सदर प्रखंड अध्यक्ष चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सुबोध कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष के रुप में निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी से पूछा गया कौन कौन नॉमिनेशन करना चाहते है। यदि करना चाहते हैं तो नॉमिनेशन फार्म भर सकते है। सभी ने सुबोध कुशवाहा को निर्विरोध चुनने का सहमति दिया।
फिर सुबोध कुशवाहा नॉमिनेशन फार्म भरा। जिसका प्रस्तावक पुतुल देवी एवं सहमति अमन कुमार ने दिया।चुनाव के बाद जिला संयोजक एवं निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा उन्हें प्रखंड अध्यक्ष का सर्टिफिकेट दिया गया एवं कार्यकर्ताओं ने माला एवं बुके देकर स्वागत किया। जिला संयोजक उमाकांत आनंद ने कहा सुबोध कुशवाहा पहले भी कटिहार प्रखंड के अध्यक्ष रहे हैं ।
इसके नेतृत्व में कटिहार प्रखंड काफी मजबूत होगा। उन्होंने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आस्था रखते हुए आज दर्जनों साथी ने सहदेव कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।जिन्हें माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया।
बैठक में कटिहार प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह,जिला संयोजक उमाकांत आनंद,प्रखंड निर्वाचन प्रवेक्षक पिंकू कुमार उपस्थित थे।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी दयानंद कुशवाहा ने की।



























