सागर चंद्रा/किशनगंज
गाछपाड़ा पंचायत स्थित बगुला बस्ती गांव में मक्का सुखाने को लेकर उपजे विवाद में महिला की पिटाई कर दी गई। पीड़िता इस्ते बेगम की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में कुल 6 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता ने गांव के ही महफुज आलम, अंजर आलम सहित अन्य पर लाठी डंडे से वार कर घायल करने का आरोप लगाया है। इस दौरान पीड़िता को बचाने के लिए पहुंचे पति मंजर आलम की भी पिटाई कर दी गई।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल दंपति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद पीड़िता घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई।






















