किशनगंज में उत्पाद टीम ने अलग अलग स्थानों से 237 लीटर विदेशी शराब किया जप्त

SHARE:


लग्जरी कार व ई – रिक्शा से ले जाया जा रहा था शराब

किशनगंज/राहुल

उत्पाद टीम ने शुक्रवार को अलग अलग स्थानों से 237 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।जिसमें गलगलिया चेक पोस्ट से 195 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गई है।शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति दीपक कुमार मधुबनी जिले के फुलपरास का रहने वाला है।

जप्त शराब एक लग्जरी कार से ले जाया जा रहा था। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई।टीम में उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद अभिमन्यु कुमार सिंह व चंदन कुमार रॉय सहित अन्य उत्पाद कर्मी शामिल थे।मामले में उत्पाद थाना में कांड संख्या 554/26 के तहत उत्पाद अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

शराब को सिक्किम से बंगाल होते हुए मधुबनी जिले के फुलपरास ले जाया जा रहा था।दूसरी कार्रवाई ब्लॉक चौक के पास की गई। जहां 42 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शराब ई-रिक्शा से बंगाल के कानकी से पूर्णिया ले जाया जा रहा था।पकड़ा गया आरोपी पिंटू कुमार मरंगा पुर्णिया का रहने वाला है।टीम में उत्पाद थानाध्यक्ष के अलावा सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद अमलेश कुमार तिवारी, सिपाही अविनाश कुमार शामिल थे।

उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चेक पोस्टों में लगातार जांच अभियान चलाया जाता है।इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी की सूचना मिली थी।सूचना मिलते ही टीम के द्वारा गलगलिया चेक पोस्ट और ब्लॉक चौक के पास वाले रास्ते में निगरानी बरतने लगी।

इसी क्रम में दो अलग अलग कार्रवाई की गई है।दोनों ही कार्रवाई में चालक फरार होने की फिराक में था।जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर शराब बरामद किया गया।वाहन व आरोपी को उत्पाद थाना लाया गया।उत्पाद थाना में भी वाहन की अच्छे से तलाशी ली गई।पकड़े गए दोनों आरोपियों से उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ कर रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई