BiharCrime:किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी,मचा हड़कंप

SHARE:

नाबालिग लड़की सहित नौ को करवाया गया मुक्त
मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व हुई कार्रवाई

किशनगंज/प्रतिनिधि

सीमावर्ती किशनगंज जिले में देहव्यापार के दलालों के खिलाफ पुलिस द्वारा बड़ी कारवाई की गई है।मालूम हो कि शहर के खगड़ा रेड लाइट एरिया में रविवार की शाम पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने चार नाबालिग लड़की सहित नौ युवतियों को मुक्त करवाया है।

जानकारी के मुताबिक कुछ को हिरासत में भी लिया गया है।इसमें चार से पांच नाबालिग लड़कियां भी शामिल है।कुछ को मुक्त भी करवाया गया है।खबर प्रेषण तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। कार्रवाई बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन सवेरा के तहत की जा रही है।

एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि देह व्यापार में लिप्त लड़कियों को मुक्त करवाए जाने के लिए ऑपरेशन सवेरा के तहत रेड लाइट एरिया छापेमारी की जा रही है।जिसमें कुछ लड़कियों को मुक्त करवाया गया है।बताया जाता है की देह व्यापार के लिए बाहर से लड़कियों को लाए जाने की सूचना पर पुलिस मुख्यालय के निर्देशन ने ऑपरेशन सवेरा के तहत लड़कियों को मुक्त करवाए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसीक्रम में खगड़ा रेड लाइट एरिया में भी करवाई की गई।गौरतलब हो कि इससे पहले भी खगड़ा रेड लाइट एरिया में पुलिस द्वारा छापेमारी कर देह व्यापार के दलालों को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग लड़कियों को कई बार मुक्त करवाया जा चुका है।

लेकिन जेल से बाहर निकलने के बाद दलाल पुनः सक्रिय हो जाते है।इस छापेमारी में टाऊन थाना के अतिरिक्त बहादुरगंज,पहाड़कट्टा सहित कई थानों की टीम शामिल थी।टीम का नेतृत्व मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार टीम कर रहे थे। एसडीपीओ मंगलेश कुमार सहित पुलिस के कई अधिकारी टीम में शामिल थे।छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिलने की सूचना है।इस कारवाई के बाद दलालों में हड़कंप मच गया है ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई