कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा,बाइक सवार तीन युवकों की मौत

SHARE:

कटिहार – जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रोजितपुर हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर ही बेसुध पड़े रहे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार देर शाम तीनों युवक मनिहारी से पूर्णिया की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे किसी आवश्यक कार्य से निकले थे। जिसमें एक युवक ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान निखिलेश कुमार उरांव (20), निवासी मनोहरपुर मनिहारी, नितेश (19), राजीव (19) के रूप में हुई। और गंभीर रूप से घायल राहुल महियारपुर बेल टोला निवासी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि निखिलेश ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ट्रक को भारतीय खाद निगम का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। इसी दौरान आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी कर दी।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई