पौआखाली पुलिस के द्वारा चलाया गया वाहन जांच अभियान, वसूला गया जुर्माना

SHARE:

रणविजय /पौआखाली:


पौआखाली पुलिस ने मंगलवार को एलआरपी चौक में हाइवे ओवरब्रिज अंडरपास और रेलवे स्टेशन मोड़ पर मोटर वाहनों के कारण लगने वाली जाम से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए एक दर्जन दुपहिया और तिपहिया वाहनों से दस हजार रुपए का ऑन लाइन चालान काटा है. थानाध्यक्ष अंकित सिंह स्वयं पुलिसबल के साथ इन जगहों पर पहुंचकर जहां तहां पार्क कर सड़क को जाम करने वाले दुपहिया तिपहिया वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान काटने का अभियान चलाया है.

उन्होंने वाहन चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि यातायात नियमों का वे पालन करें अन्यथा चालान भरने के लिए तैयार रहें. इनसे पूर्व ईद पर्व के दिन भी थानाध्यक्ष ने 47 हजार का चालान काटा था, बावजूद लोग अपने वाहनों को इन व्यस्त जगहों में जहाँ तहाँ पार्क कर सड़क को जाम कर राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा देते हैं. हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा चालान काटने की इस अभियान के बाद वाहन चालकों में हड़कंप है.

लगातार कार्रवाई से वाहन चालकों को इस बात की समझ होने लगी है कि वाहन सही जगह पे पार्क नही करने से कभी भी चालान कट सकता है. वहीं पुलिस के इस अभियान का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है और यह आग्रह किया है कि लगातार कार्रवाई हों ताकि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें जिससे आम राहगीरों की परेशानी भी दूर हों.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई