किशनगंज के अलग अलग चेक पोस्ट में चलाया गया वाहन जांच अभियान

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार जिले के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट ,रामपुर आदि में वाहनों की जांच की गयी।इस दौरान वाहनों को रोककर उनके वाहन और डिक्की की जांच की गयी।

अलग अलग थानों की पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान आशंका होने पर वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी।

वहीं कई वाहनों को जप्त कर थाना लाया गया और उनका चालान भी काटा गया।साथ ही कागजात नहीं दिखाने वाले वाहनों को थाना लाया गया। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

नोट:खबर में प्रकाशित तस्वीर एक फाइल तस्वीर है

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई