किशनगंज:शराब पीने के आरोप में 15 लोगों को किया गया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की शाम शराब पीने व बेचने के मामले में अलग अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया।जिसमें सभी चेक पोस्टों में वाहनों की तलाशी ली गई।

इस दौरान 15 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया।कार्रवाई में अवर निरीक्षक उत्पाद डॉक्टर सुनील कुमार शामिल थे।उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के निर्देश पर रामपुर, फरिंगोला, देवी चौक,गलगलिया चेक पोस्ट सहित अलग अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया गया।सभी को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!