किशनगंज /सागर चन्द्रा
रामपुर मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने बंगाल से शराब का सेवन कर किशनगंज शहर में प्रवेश कर रहे छह पियक्कड़ों को हिरासत में ले लिया। मौके पर ही ब्रेथ इन्हेलाइजर मशीन के द्वारा जांच किये जाने पर गौशाला रोड,जानकी स्थान सीतामढ़ी निवासी निहाल कुमार पांडे पिता अनील पांडे, बगरी भोजपुर निवासी अजय कुमार तिवारी पिता कामख्या तिवारी,
लिलहोल समस्तीपुर निवासी मो.शकील पिता शमीम, पातेपुर वैशाली निवासी अजय कुमार पिता कैलाश राय, रहमतनगर बहादुरगंज निवासी अजमल अंसारी पिता अनवर अंसारी के साथ साथ शहर के चुड़ीपट्टी कागजियाबस्ती निवासी बादल खान पिता लाल अंसारी के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर शनिवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश कर दिया गया।




























