बुजुर्ग का शव तालाब से हुआ बरामद ,गांव में पसरा मातम

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी महेन्द्र बोसाख का शव वार्ड संख्या आठ स्थित तालाब में मिलने से गांव में मातम पसरा है। बताते चलें कि बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा फिर थाना को सूचना दी। घटना स्थल पर उपस्थित सरपंच नौसाद आलम ने शव के होने की सूचना थानाध्यक्ष निरज कुमार निराला को फोन पर दी । बातचीत में सरपंच ने बताया कि सुबह जब अचानक शव दिखा तो ग्रामिण भयभीत हो गये।

वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 70 वर्ष है। जो पूर्व से काफी बिमार रहा करते थे । किसी काम से वे बाहर गये थे, जब रात तक वे वापस नही लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और वे इधर-उधर ढूँढने लगे तभी खबर मिली तो हमने उनकी पहचान की। परिजनों ने साथ हीं यह भी बताया कि वे रास्ता भटक कर सायद तालाब में गिर गये हो। थानाध्यक्ष एन के निराला ने बताया कि मृतक के नेपाल के तरफ से आने की संभावना है।

जिस क्रम मे सायद वह रास्ता भटक कर गहरे पानी में चला गया। मृतक के परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर आरोप लगाने से साफ इनकार कर दिया है । और शव को पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष के तरफ से समझाया गया,पर ग्रामीणों ने सरकारी सहायता लेने से इंकार कर दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!