किशनगंज :टेढ़ागाछ में प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुरूप सरस्वती पूजा का हुआ आयोजन ,भक्तो में दिखा उत्साह

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार विद्या की देवी माँ शारदे की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। सभी शिक्षण और गैर -शिक्षण संस्थानों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर बच्चों,शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने पूजा कर प्रसाद ग्रहण किये। सभी बच्चों ने पूजा -पाठ के उपरांत एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर खूब मस्ती किया। क्षेत्र के भोरहा,खैनियाबाद,हांटगाव,धवैली, डाकपोखर,कालपीर,चिल्हनियां आदि पंचायतों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा-पाठ किया। पाठक क्लासेज,ऐक्सीलेंट कोचींग सेंटर, क्लासिक कोचिंग सेंटर, आदि जगहों पर बच्चे काफी संख्या में बारी-बारी से पूजा करते दिखाई दिये। इस अवसर पर डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव , जिला परिषद खोशी देवी, एवं जदयू नेता गोविंदा तिवारी ने सभी लोगों को सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनायें दी है।


बच्चों ने माँ शारदे की पूजा-अर्चना भक्ति भाव के साथ कर, अपने उज्जवल भविष्य की कामना की है। हालांकि शनिवार को हल्की बूंदा-बांदी बारिश से सड़कों पर जगह- जगह किचड़ से लोगों को पूजा स्थल पर पहुँचने मे कठिनाई का सामना करना पड़ा । सरस्वती पूजा को देखते हुए पुलिस प्रशासन के तरफ से कोविड 19 को देखते हुए क्षेत्रों में चाक चौबंद सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। शांति व सद्भावना के साथ लोगों ने श्रद्धापूर्वक उत्सव पूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाये और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।














सबसे ज्यादा पड़ गई