फारबिसगंज /बिपुल विश्वास
फारबिसगंज में शनिवार को वसंत पंचमी की धूम रही. मां सरस्वती की पूजा-अर्चना को लेकर शहर से लेकर गांव तक उत्सव का माहौल रहा. स्कूल-कॉलेजों व अन्य विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से लेकर गली-मोहल्लों तक मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. फारबिसगंज के एससीपी मेंं आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है। इस मौके पर छात्र छात्राओं के द्वारा आकर्षक झांकियां भी बनाई गई है।नई विद्या सीखना शुरू करने के लिए यह दिन शुभ हैं. पंडितों के अनुसार वसंत पंचमी के दिन नई विद्या सीखना शुरू करने से ज्ञान जल्दी व आसानी से मिलता है.सरस्वती प्रसन्न तो लक्ष्मी का भी आशीर्वाद देती है. सरस्वती पूजा को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थें. प्रखंड के अम्हारा,मझुआ, हलहलिया,सैफगंज, शंकरपुर, हरीपुर,ठोल्बज्जा, सहित दर्जनों जगहों में भी विद्या की देवी सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई. पत्रकारों द्वारा भी सरस्वती पूजा मनाई गई.































