अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, नाबालिग बरामद, मुख्य आरोपी फरार

सागर चंद्रा/ किशनगंज

टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज होने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग अपहृता को बरामद कर लिया है। हालांकि मामले का आरोपी पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर है। जिसकी तलाश की जा रही है।


बताते चलें कि शहर के धरमगंज निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। नाबालिग गुरुवार सुबह से ही लापता हो गई थी।

खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि तैयबपुर निवासी आदित्य कुमार झा पीड़िता को बहला-फुसलाकर कर साथ भगा ले गया है। उसके इस कुकृत्य में धरमगंज निवासी मामा और नानी ने उसका साथ दिया है।

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता को पोठिया थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। शनिवार को पुलिस ने सदर अस्पताल में उसका मेडिकल जांच कराया और अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।