प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में छापेमारी, कई नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने एनजीओ बचपन बचाओ की टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया कार्रवाई के दौरान कई युवतियों को देह व्यापार के दलदल से मुक्त करवाया गया है।

एसडीपीओ ख़ुसरू शिराज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम के द्वारा छापेमारी की गई जिसके बाद पूरे इलाकें में हड़कंप मच गया।

एसडीपीओ ख़ुसरू शिराज ने बताया कि जबरन देह व्यापार करवाने की सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!