कदवा/कटिहार/प्रतिनिधि
प्रखंड क्षेत्र के कुर्सेल पंचायत के शीशिया में स्थित मदरसा गौसिया इम्दादिया शीशिया इन दिनों विवाद के घेरे में आ गया है। जिसको लेकर मदरसा के हेड मौलवी इकरामुल हक अध्यक्ष जियाउल हक, सचिव अब्दुल हन्नान सहित स्थानीय लोगों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।लेकिन न्याय नही मिल पा रहा है। हेड मौलवी के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1987 से मदरसा का संचालन किया जा रहा है।
जब वे जांच कराने गये तो शिक्षा विभाग के अधिकारी ने कहा कि पूर्व में मदरसा का जांच कर लिया गया है और जांच प्रतिवेदन 30 जून 2026 को बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना को भेज भी दिया गया है।जिसमें प्रबंध समिति के अध्यक्ष वसीमा शबनम, सचिव नोमान अरशद एवं प्रधान मौलबी कासिम अख्तर हैं। जबकि वर्षों से मदरसा का संचालन प्रधान मौलबी इकरामुल हक, सचिव अब्दुल हन्नान व अध्यक्ष जियाउल हक के द्वारा होता आ रहा है।
हेड मौलवी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी से जांच करवाने के लिए लिखित आवेदन दिया है। लेकिन मदरसा का पनः जांच नही कराया जा रहा है। मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मामले को लेकर जांच का आदेश आया है अब जांच के बाद हीं सही और गलत का पता चल पाएगा।
जो भी हो अब सबसे बड़ा सवाल बनता है कि मदरसा के इस जांच में हुए फर्जीवाड़ा में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भी मिलीभगत है क्या? अगर नही तो अब तक मदरसा जांच नही होना शिक्षा विभाग के कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।























