किशनगंज:जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLCC/DLRC) की चतुर्थ त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित 

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि 

वित्तीय वर्ष 2025-26 की चतुर्थ त्रैमासिक (जनवरी–मार्च 2026) जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLCC/DLRC) की बैठक का आयोजन शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) मो0 उमैर के द्वारा की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की अंतिम तिमाही के दौरान जिले में बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान CD Ratio, Annual Credit Plan (ACP), कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), PMEGP, PMFME, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, DAY-NULM, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, वित्तीय साक्षरता, SBI RSETI तथा अन्य बैंकिंग एवं स्वरोजगार योजनाओं की उपलब्धियों एवं प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर सरकार की बैंकिंग एवं स्वरोजगार संबंधी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके तथा जिले के वित्तीय समावेशन एवं ऋण प्रवाह में और अधिक वृद्धि हो।

बैठक के दौरान जीविका समूहों के सदस्यों के बीच प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के अंतर्गत विशेष नामांकन एवं नवीनीकरण अभियान चलाने पर विशेष बल दिया गया। सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने Customer Service Point (CSP)/Business Correspondent (BC) को जीविका शिविरों एवं विशेष कैंपों में प्रतिनियुक्त करें तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का नामांकन (Enrollment) एवं नवीनीकरण (Renewal) सुनिश्चित करें।

बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सहयोग से संचालित Moneywise Centre for Financial Literacy (CFL) Project की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि Lead District Manager (LDM) के देखरेख में जिले के किशनगंज, पोठिया एवं टेढ़ागाछ में संचालित तीन CFL केंद्रों के माध्यम से पूरे जिले में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। इन केंद्रों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को साइबर ठगी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, बचत की आदत, सरकारी योजनाओं तथा अन्य बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) सहित अन्य वित्तीय समावेशन योजनाओं के अधिकाधिक कवरेज पर जोर दिया गया। सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि वे पात्र ग्राहकों का अधिक से अधिक नामांकन एवं समय पर नवीनीकरण सुनिश्चित करें। बैठक में सभी विभागों एवं बैंकों को निर्देशित किया गया कि वे CFL टीम के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक ग्रामीणों तक वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम पहुंचाना सुनिश्चित करें।

एडीएम मो उमैर ने सभी बैंक शाखाओं एवं संबंधित विभागों से अपेक्षा की कि वे आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु कार्य करें तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!