टेनिस बॉल प्रतियोगिता में रतन टाटा भखरीपुर एवं दुर्गा स्थान कटिहार के बीच होगा फाइनल मुकाबला

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के रामलीला मैदान मेरा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवा संस्करण में 16 टीमों के बीच 10-10 ओवर का मैच संपन्न हो गया । फाइनल में रतन टाटा भखरीपुर एवं दुर्गास्थान कटिहार की टीम पहुंची।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सह फुलहरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि लगातार पांच वर्षों से रामलीला मैदान मेरा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा हैं।

इस वर्ष भी 16 टीमों ने भाग लिया सभी टीम 10-10 ओवर के मैच खेले जिसमें रतन टाटा भखरीपुर एवं दुर्गा स्थान कटिहार की टीम सभी टीमों को हराते हुए फाइनल में पहुंची। जिसका परिणाम देर रात्रि आएगा। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य विवेक, दिलीप, प्रकाश कुमार,रवि रंजन, अरविंद, रितिक,सोनू आदि उपस्थित रहे ।