सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने की समीक्षा

SHARE:

अधिकारियों-कर्मियों को दिलाई सतर्कता शपथ – संतोष कुमार

कटिहार – नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता में आज आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि सीताराम चमरिया कॉलेज, हल्का कचहरी विनोदपुर एवं सन ऑफ इंडिया क्लब कालोनी नंबर दो में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सभी तैयारियों का बिंदुवार जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाय। ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। समीक्षा बैठक के उपरांत नगर आयुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता शपथ भी दिलाई।

उन्होंने सभी से ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं भ्रष्टाचार-मुक्त कार्य संस्कृति को अपनाते हुए जनहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थलों पर आयोजित सहयोग शिविर में पहुँचकर अपनी समस्याओं एवं आवेदनों का समाधान प्राप्त करें।

इस दौरान सहायक अभियंता विवेक कुमार, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह,स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, कैलाश चौधरी, सहायक टाऊन प्लानर इकरा फातिमा, प्रधान सहायक परवेज सलीम, मुकेश महतो, अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!