इरफान/पोठिया /किशनगंज
पोठिया प्रखंड अंतर्गत पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 84/26, दिनांक 24 अप्रैल 2026, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(va) के तहत दर्ज है, के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में (1) साकिर, पिता स्वर्गीय गुलामुद्दीन, (2) अंसारुल, पिता नासिर उर्फ नाजिर, (3) जसीम उर्फ वसीम, पिता सबरुद्दीन तथा (4) शहादुर उर्फ गुलाम रसूल, पिता धुलवा उर्फ नजरुल शामिल हैं। सभी अभियुक्त सातमेरी ग्रहण खोदा, थाना पहाड़कट्टा, जिला किशनगंज के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।




























