बाल विवाह रोकथाम को लेकर डीएलएसए की ओर से नालसा के तत्वाधान में जागरूकता अभियान आयोजित

SHARE:

कटिहार कोर्ट – बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर अवर न्यायाधीश- सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार कमलेश सिंह देबू के नेतृत्व में रविवार को प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि विभाग के सभागार में नालसा के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बाल विवाह की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास, निःशुल्क विधिक सहायता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।


कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ। मौके पर अवर न्यायाधीश- सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार कमलेश सिंह देबू ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित योजनाएं समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने का सशक्त माध्यम हैं। जिसका अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए,जिससे बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

इस दौरान प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता गुंजन कुमार सिंह ने विधिक सेवा प्राधिकार अधिनियम, बाल विवाह निषेध कानून, पीड़ितों के संरक्षण, भरण-पोषण एवं पुनर्वास से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित सेविका-सहायिकाओं एवं प्रखंड कर्मियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

आयोजित कार्यक्रम में एलएडीसी विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में कानूनी जागरूकता का विस्तार ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली एवं उसके माध्यम से मिलने वाले त्वरित एवं सुलभ न्याय की भी जानकारी दी।मौके पर तटवासी समाज के सदस्य अमरेश कुमार सिन्हा एवं प्रदीप कुमार ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को पंचायत स्तर तक पहुंचाने पर जोर देते हुए लोगों से बाल विवाह के विरुद्ध आगे आने और समाज को कुरीतियों से मुक्त बनाने का आह्वान किया।

पारा विधिक स्वयंसेवक पवन कुमार एवं अविनाश कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा, पीड़ित प्रतिकर योजना आदि के बारे में बताया। वही अवर न्यायाधीश- सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार कमलेश सिंह देबू ने आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की विस्तृत जानकारी दी और सभी से।

अपने सुहेलनीय लंबित मामलों के निष्पादन और आयोजित लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएलएसए कार्यालय के सिंटू कुमार, संतोष कुमार,पारा विधिक स्वयंसेवकों, सेविका -सहायिकाओं एवं प्रखंड कर्मियों की अहम भागीदारी रही।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!