मलहरिया में युवक मिथुन हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले बरारी विधायक विजय सिंह निषाद

SHARE:

समेली /कटिहार – समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत में हुये चर्चित मिथुन कुमार मंडल हत्याकांड को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय सिंह निषाद रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने मलहरिया पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों तथा स्थानीय ग्रामीणों से ली।


गौरतलब है कि 1 जूलाई की रात मलहरिया पंचायत निवासी मिथुन कुमार मंडल (24) पिता अर्जुन मंडल पटूआ खेत में पटवन करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी और शव को खेत में छिपाने का प्रयास किया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।वही पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद विधायक विजय सिंह निषाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष, त्वरित एवं गहन जांच होनी चाहिए।

उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि अपराधियों को कड़ी सजा मिले ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। वहीं घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पोठिया थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती।

तब तक परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद अधूरी रहेगी।इस दौरान मुखिया राजकुमार भारती, जदयू प्रखंड अध्यक्ष भारतेंदु भारती, विधायक प्रतिनिधि भोला प्रसाद मंडल, बीस सूत्री अध्यक्ष सह पूर्व जदयू अध्यक्ष राधेश्याम मंडल, यूथ पावर अध्यक्ष एवं समाजसेवी हरि प्रसाद मंडल, पूर्व सरपंच अवधेश कुमार आर्य, दिवाकर कुमार राय, सुभाष कुमार “हिटलर”, लुचाई मंडल, सुबोध ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उधर पोठिया थाना पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!