संवाददाता: अब्दुल करीम
रविवार को राजद जिला कार्यालय इंसान स्कूल रोड, किशनगंज में पूरी उत्साह और ढोल नगाड़े बजा कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यालय में विधिवत् सबसे पहले राजद का झंडा फहराया गया और हरे रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़े गए!
स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रभारी सैय्यद मोहिबुल हसन, सरदार रंजित सिंह , कार्यक्रम प्रभारी हाजी अब्दुस सुभान, पूर्व विधायक सह राजद जिला अध्यक्ष अंजार नईमी, पूर्व विधायक कोचाधामन मास्टर मुजाहिद आलम, प्रधान महासचिव मज़हरुल हसन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और केक काटकर स्थापना दिवस कार्यक्रम को यादगार बना दिया । कार्यक्रम में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे!
कार्यक्रम में मंच संचालन जिला प्रवक्ता देवेन यादव ने किया, अपने संबोधन में मास्टर मुजाहिद आलम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के सामाजिक न्याय, शोषित वंचितों को मुख्यधारा में लाने और धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने में उनकी भूमिका को याद किया! उन्होंने सीमांचल में महागठबंधन की मजबूती और संगठन को धारधार बनाने पर जोर दिया!
जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अंजार नईमी ने कार्यक्रम की समाप्ति पर धन्यवाद् ज्ञापित करते हुए आज के सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और भविष्य में हर प्रखंड और गांव में राजद के संगठन विस्तार कार्यक्रम की बात कही ।इस मौके पर वरिष्ठ राजद नेता उस्मान गनी, नन्हे मुश्ताक, अनूप त्रिपाठी, तनिष्क राज, नुदरत महजबी , महिला जिला अध्यक्षा शगुफ्ता प्रवीण दानिश इकबाल, ई फरहान, डॉ नूर आलम, खुर्शीद आलम, शाहिद रब्बानी, ई रेहान अहमद, नौशाद कामिल,कैसर आलम, मिन्हाज आलम,मिंटू, फ़िरदौस अंजुम,जुनैद आलम, सद्दाम,मौज आलम,बाबर आलम, गुलाम जिलानी सहित अन्य लोग मौजूद थे।






















