राजद का 30वां स्थापना दिवस आज, लालू यादव ने जनता और कार्यकर्ताओं के नाम जारी किया संदेश

SHARE:

पटना:राष्ट्रीय जनता दल (राजद) आज अपना 30वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव ने बिहार की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी किया।

अपने संदेश में लालू प्रसाद ने कहा कि 5 जुलाई 1997 को गरीबों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई के उद्देश्य से राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की गई थी। उन्होंने पार्टी के 30 वर्षों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को बधाई एवं धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि राजद सामाजिक न्याय, समानता, रोजगार और समावेशी विकास की राजनीति के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रही है। साथ ही संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

लालू प्रसाद ने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजद केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं, बल्कि जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाला एक आंदोलन है।

राजद का 30वां स्थापना दिवस बिहार के सभी जिलों में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी आवाज़ उठाने की अपील की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!