किशनगंज रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई, 91.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल, सीआईबी एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 91.500 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानी साहनी और शंभू साहनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के बेगूसराय जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

एनजेपी–आनंद विहार ट्रेन से यह बरामदगी गुप्त सूचना के आधार पर की गई ।टीम को सूचना मिली थी कि बंगाल से शराब की बड़ी खेप ट्रेन के जरिए ले जाया जाने वाला है।

जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब को जब्त किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से अलग अलग ब्रांड के कुल 91.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है।

उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त अभियान में शामिल एजेंसियों ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!