निसार अहमद/बहादुरगंज /किशनगंज
शनिवार को मध्य विद्यालय बहादुरगंज में अविभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित अभिभावकों ने अपनी भागीदारी दी। जहाँ विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष वार्ड पार्षद संजय भारती की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय की मुख्य धारा से जोड़ना , सरकारी योजनाएं एवं विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा करना था।
बैठक के दौरान सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं विद्यालय के पठन पाठन सहित गतिविधियों पर चर्चा के साथ कमियों को दूर करने की बात कही गई। बैठक के उपरांत समिति एवं अभिभावकों के द्वारा मध्यान भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन एवं जांच किया गया।
मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय भारती तथा सचिव गौरी देवी के द्वारा भोजन किया गया।
मौके पर सेवानिवृत शिक्षक विश्वम्भर पोद्दार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीता कुमारी, शिक्षक शाहनवाज अली, अमोद कुमार मिश्रा, मो जमाल अनवर, मो आलमगीर, रजनी कुमारी, सरवानी विश्वास,रानी रौशन शर्फी सहित दर्जनों अभिभावकगण मौजूद थे।





























