किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गृहभेदन गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार,चोरी का सामान बरामद

SHARE:


किशनगंज: किशनगंज पुलिस ने गृहभेदन (घर में चोरी) के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद किया है।


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 201/26, दिनांक 2 जुलाई 2026 (धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस) में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 जुलाई को तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असरार आलम (19 वर्ष), जमालुद्दीन (54 वर्ष) और कब्बुल्ला (20 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों किशनगंज जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।


पुलिस पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामदगी में तीन पंखे, एसी के इंडोर का कॉपर पाइप, कॉपर वायर, बिजली का तार, एल्यूमिनियम फ्रेम, एल्यूमिनियम पाइप तथा बाइक के पहिए का रिम शामिल हैं।


पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के नेतृत्व में ठाकुरगंज थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने की। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई