मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के कुरसेल गांव के लोगों ने जिओ के टावर के सामने जमकर प्रदर्शन किया व जिओ कंपनी के खिलाफ जमकर नारे बाजी के ।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नाजिम उर्फ गुज्जर ने कहा कि लगभग एक माह से कुरसेल गांव में लगे जिओ के टावर से संचार व्यवस्था बाधित है गुज्जर ने बताया कि एक माह पूर्व टावर में लगा जरनेटर जल गया था तब से यह टावर बिजली के भरोसे चल रहा है वहीं आंधी पानी के कारण लगभग एक माह से बिजली भी बाधित है।
वहीं जब तक बिजली रहती है तबतक हमलोगों के मोबाइल में टावर रहता है बिजली गई टावर गई , वहीं बिजली 24 घंटे में चार से पांच घंटे ही रहती बिजली की स्थिति भी काफी दयनीय है,वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इस जिओ के टावर से 12000 मोबाइल कनेक्शन है वहीं टॉवर बाधित रहने के कारण सरकारी, गैरसरकारी, व्यवसायिक और निजी कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ, ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इस समस्या का स्थाई निदान की मांग की है।























