अमदाबाद में पहली बार महिला बनीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष

SHARE:

अमदाबाद /कटिहार – जदयू की नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने अपने आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर जदयू प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर एवं गुलाल उड़ा कर बधाई दी।

खुशबू ने केंद्र एवं राज्य संगठन को बधाई देते हुए कही कि जदयू पूरे देश की एकमात्र पार्टी है। जहां महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। पहली बार जदयू के द्वारा इस प्रखंड का अध्यक्ष महीला को चुना गया।

इसके लिए मैं ग्राम स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक के नेताओं को बधाई देती हूं कि पिछड़ा समाज की महिला को सम्मान देने का काम जदयू ने किया। इस मौके पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष भाई मुजम्मिल, नूतन देवी समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई