किशनगंज से नाबालिग लड़की गायब, परिजनों ने गांव के ही युवक पर लगाया अपहरण का आरोप

सागर चंद्रा/ किशनगंज


टाउन थाना क्षेत्र के ढ़ेकसरा निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के गायब हो जाने का मामला सामने आया है। गत शनिवार को घटित घटना के बाद परिजनों ने हरसंभव ठिकानों पर उसकी तलाश की। लेकिन ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहने पर वे पुलिस के समक्ष मदद की गुहार लगाने पहुंच गए।

परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई है।


हालांकि परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाले अरुण पासवान पर नाबालिग के अपहरण का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि विगत दिनों झगड़े के बाद अरुण ने नाबालिग के अपहरण करने की धमकी दी थी। नाबालिग के गायब होने के बाद से अरुण भी घर से गायब हो गया है।