प्लस टू ठाकुरगंज उच्च विद्यालय में लगा आधुनिक पेयजल संयंत्र,छात्र छात्राओं को मिलेगा लाभ

SHARE:

ठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह

गर्मी के मौसम में छात्रों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में प्लस टू ठाकुरगंज उच्च विद्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। आदर्श विद्यालय के रूप में चयनित इस विद्यालय में आधुनिक गर्म एवं ठंडे पेयजल संयंत्र की शुरुआत की गई, जिससे अब छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

विद्यालय के आंतरिक संसाधन मद से स्थापित इस पेयजल संयंत्र का उद्घाटन प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और छात्रों ने नई सुविधा का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी बीईओ अवधेश कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना शिक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाएं छात्रों के स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण झा ने बताया कि विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मौसम के अनुसार गर्म और ठंडा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु इस संयंत्र को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।

मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्रा, सहायक शिक्षिका सचिवाला, रीता दास, इशरत जहां, शिक्षक रणवीर कुमार सिंह समेत विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई