कटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से अमृतधारा निःशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का शुभारंभ शाखा सचिव युवा मयंक पुरनमलका के निवास स्थान प्रियदर्शिनी कलेक्शन बड़ा बाजार से मंच सदस्यों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल,शाखा कोषाध्यक्ष यश कुमार गोयल ,प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमित सुरेका ,पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष राहुल मुरारका , प्रांतीय खेलकूद मंत्री यश चौधर ,मंच सदस्य सुरेश जैनजानी मंच सदस्यों ने मदद की।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। युवा साथियों के सहयोग से हम आगे भी जनहित के कार्य करते रहेंगे एवं आने वाले कुछ दिनों में शाखा द्वारा और भी स्थानों में स्थायी एवं अस्थायी अमृतधारा लगाई जाएगी।





















