सागर चंद्रा/ किशनगंज
मामूली विवाद में एक व्यक्ति के सिर पर हथौड़े से वार कर घायल कर देने का मामला सामने आया है।
शहर के दिलावरगंज निवासी (61) वर्षीय पीड़ित चन्द्र मोहन लाल के लिखित शिकायत पर पड़ोस में ही रहने वाले उमेश्वर बोसाक, मनुराम बोसाक, लखी देवी सहित 6 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित ने बताया कि गत गुरुवार को घटित घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।























