सागर चंद्रा /किशनगंज
उधार के रुपये वापस मांगने पर एक महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। चकला घाट निवासी पीड़िता नूर जहां की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता ने बताया कि उसने लाल बाबु उर्फ हसनैन रजा को 6 माह पूर्व 70 हजार रूपये और सोने का नथिया उधारी के तौर पर दिया था। जिसे वापस मांगने पर तथा वही रूपया वापस करने को कहा तो लाल बाबु उर्फ हसनैन रजा ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
जब गर्भवती बहन अजमती खातुन उसे बचाने के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। पेट में चोट लगने से उसका गर्भपात हो गया और उसका पैर भी टूटी गया। पीड़िता नूरजहां का आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर लूटपाट भी की है।























