पुलिस कार्रवाई में जुटी
मनसाही/कटिहार – मजदूरी का पैसा मांगने पर एक मजदूर का अपहरण कर उसकी पिटाई किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।मजदूर को ई रिक्शा पर बैठा कर बदमाश बांध के पास ले गया और मारपीट करने के बाद जब वह बेहोश हो गया तो उसे मरा समझ कर वहीं छोड़कर भाग गए। घटना बीते रात 10:00 बजे के आसपास की बताई जाती है। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तब उनकी खोजबीन शुरू हुआ और मामला थाने तक पहुंची।
खोजबीन के दौरान ही उन्हें बैसा घाट बांध के पास से बरामद किया गया। इसके बाद उसे मनसाही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित मजदूर बाबुल ऋषि ने बताया कि मजदूरी का पैसा मांगने पर गांव के ही राजा अपने साथी आशिक अरविंद एवं मुकेश के साथ मिलकर उन्हें जबरन एक टोटो में बैठाया और वैसा घाट ले जाकर उनके साथ मारपीट करने लगा और उन्हें तब तक मारा गया जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।
बाद में उन्हें मरा हुआ समझ कर सभी लोग वहां से फरार हो गए। बहरहाल घटना के बाद मनसाही पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है और अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का बयान भी दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

























